शुक्रवार, 21 मार्च 2014

मिस्टरी आफ ऑरिजन आफ दी यूनिवर्स पार्ट 1

   सृष्टि की उत्पत्ति किस प्रकार से हुई ये प्रश्न आदिकाल से ही मानव के लिये अनुउत्तरणीय रहा है़ भारतीय ऋषियों और मनीषियों ने अपने शोध अथवा यूं कहिये कि अपनी तपस्या के द्वारा सृष्टि की  उत्पत्ति के बारे में बहुत कुछ जाना और इसका वर्णन भारतीय धर्मग्रन्थों में किया
इन धर्मग्रन्थों के सामान्य अध्ययन से सृष्टि क्रम का पता लगा पाना संभव नहीं है क्योंकि इनमें सांकेतिक उदाहरणों के माध्यम से सृष्टि के रहस्यों पर से परदा उठाया गया है लिहाजा ये जरूरी है कि इनमें नीहित संकेतों को डिकोड किया जाये  ऐसा ही एक ग्रन्थ विष्णु पुराण है जिसमें इन रहस्यों का विशद वर्णन किया गया है हिन्दू धर्म ग्रन्थों के अतिरिक्त अन्य धर्मग्रन्थों में भी किसी ना किसी रूप में इस विषय पर प्रकाश डाला गया है
दूसरी और विज्ञान द्वारा भी कई दशकों से विभिन्न प्रयोगों के द्वारा सृष्टि की उत्पत्ति के रहस्य पर से परदा हटाने का प्रयास किया जाता रहा है बिगबैंग प्रयोग विज्ञान का इस दिशा में सबसे चर्चित प्रयोग रहा है
 प्रस्तुत ब्लोग में धार्मिक मान्यताओं और विज्ञान की कसौटियों पर कसते हुये इस रहस्य पर से परदा उठाने का प्रयास मेरे द्वारा किया जायेगा मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं ना तो कोई वैज्ञानिक हूं और ना ही कोई धर्मगुरू आपके जैसा एक सामान्य ईन्सान हूं जिसके मन में ऐसे विषयों को लेकर जिज्ञासा उठती रही फिर किसी प्रेरणा के तहत ही मेंने इस दिशा में चिंतन और मनन शुरू किया
किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हम धार्मिक और वैज्ञानिक मान्यताओं का  अध्ययन करेंगे जो आवश्यक भी है                                                                                                                   लगातार पेज 2

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें